मारपीट कर घर से निकाला, केस दर्ज
बगहा, जून 27 -- नरकटियागंज।शिकारपुर थाना के रूपवलिया गांव में दहेज के लिए विवाहिता गुलशन खातून को मारपीट कर घर से निकाल देने की घटना घटी है।घटना 26 जून की है।मामले में विवाहिता ने रूपवलिया गांव निवासी पति शेख सरफुद्दीन, ससुर शेख अनवारुल,शेख रमजान समेत अन्य को आरोपित किया है।आरोप है कि चार साल पहले उसकी शादी हुई थी।उसे एक बच्चा भी है।उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर उपहार दिया था।शादी के कुछ दिनों बाद दहेज में दस लाख रुपए, ट्रैक्टर का टेलर व एक चापाकल मंगाने को लेकर उसपर दबाव बनाया जाने लगा।थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.