श्रावस्ती, फरवरी 27 -- श्रावस्ती। मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम बैदौरा निवासी गुलजार ने शुक्रवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसका विवाह क्षेत्र के ग्राम सोनपुर कला निवासी ननकऊ से हुआ था। ससुरालियों ने पीड़िता को तीन महीने पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया था। ऐसे में अब वह मायके में रहकर जीवन यापन कर रही है। अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने एसपी से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मल्हीपुर थाना प्रभारी महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया पति ननकऊ, ससुर लल्लन व सास खलकुन्निशा के विरुद्ध वैवाहिक क्रूरता व मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...