सीवान, जून 5 -- हसनपुरा। एमएच नगर थाना के बड़ा मोहल्ला में आपसी घरेलू मारपीट में घर से निकालने का मामले में पीड़िता रुखसाना खातून ने थाने में आवेदन दिया है। उसने बताया है कि मेरे पति, सास, ननद मुझे मारपीट करते हुए घर से निकाल दिए हैं। वहीं बताया है कि तीन बच्चों को लेकर कहां जाऊं। उसने कानूनी मदद के साथ न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। यह भी पढ़ें- पति समेत छह पर मारपीट, प्रताड़ना और धमकी देने का मामला दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...