बस्ती, मार्च 16 -- बस्ती। सोनहा थानाक्षेत्र के बसडीला में छप्पर गिराने व मारपीट की घटना में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसी गांव की विजयलक्ष्मी पत्नी कुलदीप पांडेय का आरोप है कि वह अपनी जमीन पर छप्पर रख रही थीं। तभी विपक्षियों ने उन्हें व उनके परिजनों को अपशब्द कहते हुए मारापीटा। छप्पर को गिरा दिया और लकड़ी उठा ले गए। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी अशोक पांडेय, प्रमोद, दामपन्ती, अंजू, सुनीता, शिवांगी और कुछ अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.