फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 22 -- कायमगंज, संवाददाता। कम्पिल क्षेत्र के गांव गूजरपुर निवासी नेहा को पुलिस घायल अवस्था मे मेडिकल व इलाज के लिए सीएचसी लाईं। जहां इलाज के दौरान घायल नेहा ने बताया कि गांव के ही दबंग अपना ट्रैक्टर ले कर जा रहे थे। उसके घर के पास उसका बकरा बंधा था। बकरे के ट्रैक्टर का कुछ हिस्सा लग गया। जब उसने कहा तो दबंग गालियां देने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.