छपरा, जून 25 -- मकेर । मकेर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी स्व. जगलाल राय के पुत्र वकील राय ने अपने ही गांव के मणिभूषण राय सहित छह लोगों के खिलाफ मारपीट कर घायल करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 21 जून को वकील राय एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में पूर्व के विवाद को लेकर आरोपितों ने उन्हें घेर लिया और अपने दरवाजे पर ले जाकर मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने गले में गमछा बांधकर उनकी हत्या करने का भी प्रयास किया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपित वहां से हट गए। घटना में घायल वकील राय का उपचार कराया गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पुरुषोत्तमपुर बाजार से मोटरसाइकिल चोरी, प्राथमिकी दर्ज मकेर । मकेर थाना क्...