भागलपुर, जून 9 -- बेलदौर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी बिजो शर्मा के पत्नी संगीता देवी ने मंगलवार को थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही जेठ पुत्र एवं जेठानी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर घायल कर देने की शिकायत की है। घायलावस्था में उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना मंगलवार के अपरान्ह चार बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक नामजद प्रकाश शर्मा के पत्नी सुलेखा देवी सड़ा गला समान उसके घर के तरफ फेंक दिया करती है। इसका विरोध करने पर उसका पुत्र कालिया कुमार, विकास कुमार एवं अजय कुमार उसे लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- मारपीट कर किया घायल, जेठ के विरुद्ध थाना में दिया आवेदन इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबी...