मारपीट कर किया घायल, जानमाल की दी धमकी
फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 14 -- शमसाबाद। अदूपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव अदूपुर निवासी अभिषेक कुमार ने गांव के ही राजवीर, पप्पू, हिमांशु और जय सिंह के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि 10 अप्रैल को सभी आरोपी एकजुट होकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल युवक ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.