रामपुर, मार्च 8 -- रामपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सोनकपुर निवासी निजामुद्दीन अपनी पत्नी के साथ गुरुवार को घर में थे। अपराह्न के बाद साढ़े चार बजे घर में गांव के ही जाहिद, शाहिद, वाहिद सहित तीनों लोग जबरन घर में घुस आए और गालियां देने लगे, विरोध करने पर तीनों लोगों ने पति पत्नी सहित दोनों लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल निजामुद्दीन की और से तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...