मारपीट कर कनपटी पर रिवाल्वर तानी
नोएडा, मई 24 -- ग्रेटर नोएडा। मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत जितेंद्र कुमार साह ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह 21 मई को दफ्तर में मौजूद थे। उसी दौरान सोसाइटी निवासी संगीत भाटी वहां पहुंचे। आरोप है कि उसने बेवजह गाली-गलौज करनी शुरू कर दी है। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। उसी दौरान रिवाल्वर निकालकर उनकी कनपटी पर सटा दी। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह बचाव करते हुए मौके से भाग खड़े हुए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने संगीत भाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- गाली देने के विरोध पर हमला किया यह भी पढ़ें- युवक पर हमले में केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.