हाजीपुर, जनवरी 21 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के मनुआ पेठिया के पास मंगलवार की रात बदमाशों ने एक ऑटो चालक से मारपीट कर सोने का हनुमानी और 15 हजार रुपए छीन लिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल ऑटो चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया। घायल ऑटो चालक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के मनुआ गांव निवासी स्व.चंदेश्वर राय के पुत्र अरविंद कुमार बताया गया है। इस संबंध में घायल अरविंद राय के भाई बच्चा प्रसाद ने बताया कि मेरा भाई मंगलवार की देर शाम मनुआ पेठिया से सब्जी लाने के लिए गया था। इसी दौरान लाल रंग के स्कॉर्पियो पर बैठे तीन चार बदमाशों ने मेरे भाई के साथ मारपीट कर रुपए छीन लिया। इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.