कोडरमा, मार्च 7 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के चंद्रोडीह दुर्गामंडप के समीप तीन मार्च को दो गाड़ियों के बीच टक्कर के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया था। इस मामले को लेकर झुमरी तिलैया निवासी सुविन कुमार ने कोडरमा थाना क्षेत्र के बदडीहा निवासी संदीप यादव, विनय यादव, गोलू यादव समेत अन्य अज्ञात पर मामला दर्ज कराया है। इस मामले में थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तालाश की जा रही है। कहा कि इस मामले में नामजद विनय यादव को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। मालूम हो कि इस मामले में शामिल एक को छोड़कर अन्य आरोपियों को पुलिस घटना के दो दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बताते चलें ...