बरेली, दिसम्बर 30 -- बरेली। म्यूड़ी रानी मेवाकुंवर निवासी गंगासिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे गांव के ही शैलेंद्र प्रताप सिंह, अर्जुन पटेल, विमल पटेल, देवेंद्र सिंह, राहुल और नवल पलेट ने उन्हें घेर लिया। लाठी-डंडों और तमंचे से लैस आरोपियों ने उनसे मारपीट की और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए उठाकर ले जाने की कोशिश की। जब आरोपी उन्हें खींचकर ले जा रहे थे तो शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग जुट गए और आरोपी उन्हें छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.