मारपीट करने वालों पर मुकदमा दर्ज
देहरादून, मई 15 -- मसूरी। संवाददाता मसूरी कोतवाली पुलिसने मारपीट करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मनोज रावत निवासी नगर पालिका परिषद मसूरी ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि 13 मई को वह अपने साथी गिरीश चंद्र नौटियाल के साथ स्कूटी पर पिक्चर पैलेस होते हुए अपने घर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान आशीष रावत ने अपने अन्य साथियों के साथ उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने गाली गलौज के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली मसूरी में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.