मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा
फिरोजाबाद, मई 26 -- थाना नसीरपुर के गांव नानेमऊ में मामूली बात को लेकर पड़ोसियों ने एक युवक की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। देवदत्त पुत्र केशव सिंह निवासी नानेमऊ थाना नसीरपुर 25 मई की शाम अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान मुनेश, तीता, वडीया पुत्रगण जयदयाल सिंह, सुकलू पुत्र मुनेश ने आकर गाली गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ लाठी डंडे से जमकर मारपीट कर दी। जिससे वह लहूलुहान हो गया। घायल का शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.