मिर्जापुर, जुलाई 1 -- मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के रानीबारी गांव निवासी आलीम, तैरून और तालीम की रविवार को पड़ोसी नबाब, शहबाज और असद ने पुरानी रंजिश को लेकर पिटाई कर दी। इससे तालीम गंभीर रूप से घायल हो गया और तैरून व आलीम को भी सिर में गंभीर चोट लगी है। पीड़ितों ने मंगलवार को एसपी को पत्रक सौंप कर लालगंज थाने की पुलिस पर मदद न करने का आरोप लगाया है। कहा है कि थाने में उनकी पिटाई की गयी और मारपीट करने वालों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। पुलिस मामूली धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर शांत बैठ गयी है। यह भी पढ़ें- जानलेवा हमले में पुलिस कार्रवाई न होने से आक्रोश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...