मारपीट करने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
गंगापार, मई 22 -- तीन दिन पूर्व 16 मई को एक गांव में हुए दो पक्षों की मारपीट में एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पुलिस ने अभिमान सिंह व कमल सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत लिखापढ़ी दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया गया है कि उनकी बेटी शाम छह बजे के लगभग बाजार से घर के लिए लौट रही थी, तो रास्ते में पड़ोस का अभिमान सिंह मिल गया। वह बेटी से छेड़खानी करने लगा। वहां से लौट बेटी घर पहुंची तो आप बीती घटना की जानकारी उनसे व परिवार से बताई। बेटी के साथ हुई घटना का उलाहना देने अभिमान सिंह के घर गया तो अभिमान सिंह व उसके पिता कमल सिंह उनसे गाली-गलौज करने लगे, विरोध करने पर मारापीटा। इस बात की सूचना उसने पुलिस को दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.