गोंडा, मार्च 19 -- खरगूपुर। लेखपालों पर हमला करने व उन्हें बंधक बनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। पांच दिन पूर्व पिपरा चौबे गांव में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कर रहे जनक लाल व ज्ञानेंद्र तिवारी को लेखपाल मनीष कुमार व अंकुर कुमार के मना करने पर उन पर हमला कर बाइक की चाबी व मोबाइल छीनकर बंधक बना लिया गया था। इस पर लेखपाल ने जनक लाल, ज्ञानेंद्र तिवारी व दीपक मिश्र सहित चार अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया था। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि आरोपी जनक लाल तिवारी व उनके पिता ज्ञानेंद्र तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.