पीलीभीत, जनवरी 30 -- दियोरिया कला। एक सप्ताह पहले गांव बढ़ेपुरा में पेड़ काटने का विरोध करने पर पिता पुत्र को लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर घायल करने वाले दो आरोपियों मैकूलाल पुत्र हीरालाल, रामकिशन उर्फ रामकृष्ण पुत्र मैकूलाल निवासी ग्राम बढ़ेपुरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़ेपुरा निवासी प्रेमा देवी ने 21 जनवरी को पुलिस को बताया था कि यूकेलिप्टस के पेड़ों को गांव निवासी मैकूलाल व उनके बेटे रामकृष्ण ने काट लिया था। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने आए उनके पति प्यारे लाल तथा उनके बेटे धर्मेन्द्र कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया। प्यारे लाल का इलाज बरेली में चल रहा है। थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि बढ़ेपुरा में जानलेवा हमले के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.