फिरोजाबाद, मार्च 8 -- थाना नसीरपुर के गांव राजपुरा हरिहा में दबंगों ने महिला एवं उसके जेठ के साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कालीचरन पुत्र बारेलाल निवासी ग्राम रजोपुरा हरिहा थाना नसीरपुर 24 फरवरी की सुबह अपने खेत से घर वापस आ रहा था। रास्ते में छोटे भाई की पत्नी सोनी से माधोसिंह पुत्र नाथूराम, शशी पत्नी माधोसिंह, शैलेन्द्र उर्फ बडे पुत्र माधो सिंह को गाली देते हुए मारपीट कर रहे थे। जब पीड़ित ने अपने छोटे भाई की पत्नी सोनी की चीख पुकार सुनी तो झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान माधोसिंह, शशी ने उसके हाथ पकड़ लिए और उसके बेटे ने सिर पर लोहे की सरिया से प्रहार कर दिया। इससे पीड़ित लहूलुहान हो गया। झगड़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हुई तो आरोपी जान से मारने की धमकी द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.