हापुड़, जून 1 -- थाना क्षेत्र अंतर्गत हरोड़ा रोड पर दो पक्षों के बीच सरे बाजार हुई मारपीट में शामिल छह युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि चार दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। उस वीडियो में एक दर्जन से अधिक युवक आपस में बेल्ट से सरे बाजार में एक दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे थे। वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की शिनाख्त की गई और करीब 16 युवकों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गई। उन्होंनें बताया कि रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने अब एक पक्ष के राशिद और फैजान निवासी गांव वैट दूसरे पक्ष के शादाब, समीर, सुहैल,दिलशाद निवासी गांव सैना को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल गिरफ्तार कि...