बस्ती, मार्च 19 -- बस्ती, निज संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने कंपनी अधिकारियों के साथ मारपीट करने के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस को दी तहरीर में सूर्य प्रकाश तिवारी निवासी गांधीनगर थाना कोतवाली जनपद संतकबीरनगर ने बताया कि वह कंपनी के कार्य से करनपुर आया था। यहां पर काम करने वाले विपक्षी ने संतोष कुमार निवासी निर्मली कुंड थाना पुरानी बस्ती, मोहित कुमार निवासी निर्मली कुंड, संदीप विश्वकर्मा निवासी जिगिना चौराहा थाना कोतवाली व रमन श्रीवास्तव निवासी कश्मीरी मोहल्ला साहबगंज अयोध्या ने गालीगलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस ने चारो के खिलाफ मारपीट, जानमाल की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.