पीलीभीत, मई 3 -- नगर के मोहल्ला कायस्थान के रहने वाला किशोर कृष्णा एक कालेज में कक्षा 11 में पढ़ता हैं। 30 अप्रैल को कालेज के बाहर प्रिंस और संजीव ने कृष्णा के साथ मारपीट करते हुए उसकी गर्दन दबा दी थी। इस मामले में कृष्णा के पिता की ओर से प्रिंस और संजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शनिवार को पुलिस ने आरोपी प्रिंस पुत्र कुलवीर को जेल भेज दिया। कोतवाल पवन कुमार पांडे ने बताया कि एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है। दूसरी की उम्र की जांच कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- युवकों ने स्कूल के बाहर किशोर छात्र की दबाई गर्दन यह भी पढ़ें- रंगदारी मांगने के मामले में दो गिरफ्तार यह भी पढ़ें- मारपीट व रंगदारी मांगने का आरोपित गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...