मारपीट करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
अमरोहा, जून 2 -- अमरोहा। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सांथलपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को पीड़ित परिवार के साथ पुलिस कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी लखन सिंह यादव को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि गांव में रामरतन का परिवाद रहता है। बीती 31 मई की रात लगभग 8:30 बजे वह परिवार के सदस्यों के साथ घर में बैठे थे। तभी गांव निवासी दो भाई अपने कुछ साथियों के साथ लाठी-डंडे व तमंचे लेकर घर में घुस आए। रामरतन समेत परिवार के लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी दबंग प्रवृति के हैं। गांव में आए दिन ग्रामीणों से मारपीट व महिलाओं से छेड़छाड़ करते रहते हैं। शिकायत पर एसपी ने थाना प्रभारी को जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान वीर सिंह, योगेंद्र सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.