रामपुर, मार्च 13 -- रामपुर। पुरानागंज निवासी आसिम का कहना है कि उसकी पत्नी मिम्मी मसीता कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार नसरुल्ला खां गई थी। जहां पर मजाहर शाह दरगाही निवासी तरुन्नम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि तरुन्नम ने उसकी पत्नी को बीच-बाजार में पीट दिया। मौजूद लोगों ने किसी तरह से बीच-बचाव कराया। इस मामले में भी शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...