रामपुर, जून 24 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर निवासी मिलक इच्छाराम निवासी सरबन के गांव से एक बारात अजीतपुर आई थी। इस दौरान डीजे बंद कराने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी। तहरीर के आधार पर शेखर,राजकुमार और सात अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...