औरैया, जून 14 -- अयाना। थाना क्षेत्र के सिहौली निवासी हृदेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शनिवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब गांव के अवधेश व उनकी पत्नी पूजा देवी उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके, पत्नी अनन्या व पिता दशरथ के साथ मारपीट कर दी। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...