गाजीपुर, मार्च 11 -- जमानियां। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गढही चक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला और उनके पड़ोसी पर जानलेवा हमला करने के मामले में प्राथमिक दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पार्वती देवी पत्नी विरबल यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि नौ मार्च की सुबह करीब 10 बजे जब वह अपने कमरे से बाहर निकलीं, तभी गांव के ही विपक्षी बाबूराम, राजनरायन यादव और सरीता देवी ने उन पर अचानक हमला कर दिया। विपक्षियों ने महिला के साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। उन्हें बचाने के लिए उनके पड़ोसी काशीनाथ यादव पुत्र स्व. साधो यादव मौके पर पहुंचे। विपक्षियों ने काशीनाथ पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिक पंजीकृत करने की प्रक्रिया की जा रही है। घायलों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.