रामपुर, जून 21 -- थाना क्षेत्र के ग्राम दर्शनपुर निवासी सद्दाम उर्फ आरिफ के दो भतीजे समीर और फैजान 19 जून की शाम को दुकान बंद करके आ रहे थे। इसी दौरान रास्तें में गांव के ही रस्तोगी, राजफुल, सूरज ने गाली गलौज की और मार पीटकर घायल कर दिया। बचाव के लिए आए सद्दाम के साथ भी मारपीट की गई। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित सद्दाम ने रस्तौगी, राजफुल, सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- मारपीट करने में तीन के खिलाफ केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...