गाजीपुर, जून 26 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भक्सी गांव में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भक्सी गांव निवासी तब्बसूम पुत्री हैदर खां ने आरोप लगाया कि 25 जून की शाम को आरोपित एक राय होकर घर पहुंचे और पिता को घर से बाहर निकालकर लोहे की रॉड से मारपीट की। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।तहरीर के आधार पर दिलदारनगर थाने में सारुख उर्फ शेरू खां, इजहार खां, सोनू खां, सोनी खातून, मुन्नी खातून और गोरी खातून, सभी निवासी भक्सी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...