मारपीट करने में छह के खिलाफ मुकदमा
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 18 -- शमसाबाद । चिलसरा गांव निवासी सुमनलता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। बताया कि गांव के ही सचिन उसके नाती आयुष के साथ गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर आरोपियों ने आयुष के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसकी पुत्री मोहिनी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। घटना के बाद उस ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सचिन, अरुण, अमित, पप्पू, विकास, केशव राम के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.