मारपीट करने में चार पर प्राथमिकी
औरैया, मई 23 -- अयाना। थाना क्षेत्र के ततारपुर निवासी रमाकांत ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 22 मई की रात आठ बजे गांव के संदीप, अजय, विनय अर्जुन उसके घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके, पत्नी कविता, परिवार की संगीता व उपासना के साथ मारपीट कर दी। इससे वह लोग घायल हो गए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.