बदायूं, अप्रैल 25 -- थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी मोहम्मद नबी ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 22 अप्रैल को वह अपने बेटे अब्दुल सुबूर के साथ मक्का की फसल की सिंचाई करने गया था। वह पास के खेत में भूसा भरने चला गया और मक्का की सिंचाई बेटा अब्दुल सुबूर कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही इसरत पुत्र सनातुल्लाह और उसके दोनों बेटे सालिम व आलिम ने अब्दुल सुबूर को गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। इन सभी के हाथों में लाठी-डंडे थे। आरोपियों ने अब्दुल सुबूर को लाठियों और डंडों से पीटा। शोर सुनकर मोहम्मद नबी मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। मारपीट में अब्दुल सुबूर को चोट आई है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हि...