उरई, मार्च 9 -- जालौन। घरेलू कामकाज में कमी निकालकर पत्नी की पिटाई करने की शिकायत पीड़ित पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काशीपुरा निवासी उर्मिला देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति सुनील कुमार अक्सर उसके साथ विवाद करते हैं और उसकी पिटाई करते हैं। घरेलू कामकाज में भी कमी निकालते हैं। महिला ने आरोप लगाया कि सोमवार की सुबह वह घर के काम कर रही थी। तभी पति सुनील कुमार वहां आए और उसके साथ गाली, गलौज करने लगे। जब उसने मना किया तो घूसों और डंडों से पिटाई कर दी। जिसमें उसे चोटें आई हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.