मारपीट करने पर पत्नी ने पति पर दर्ज कराया केस
उन्नाव, सितम्बर 29 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मवई ब्रह्मनान गांव के रहने वाले पति ने नशे में मारपीट कर पत्नी को जख्मी कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्रह्मनान गांव की रहने वाली अमीता पत्नी सुशील गौड़ ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात वह बच्चों के साथ घर पर थी। तभी पति सुशील गौड़ पुत्र शम्भूरतन घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर नशे में पति ने लोहे के चिमटे से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उसके सिर, हाथ, शरीर और पैर की जांघ में चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि पति ने थाने में शिकायत करने पर जान से मारकर दफन कर देने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी संदीप मिश्र ने बताया कि पत्नी की तहरीर के आधार पर पति के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.