रुडकी, जनवरी 7 -- भगवानपुर,संवाददाता। झिडियांन ग्रट गांव निवासी चार लोगों ने गांव के ही एक अन्य घर में घुसकर वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पीड़िता शबनम ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही चार लोगों को पर घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट करने का आरोप लगाया। बताया कि मारपीट में पीड़िता के ससुर को गंभीर चोट आई है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामदर्ज राहिल, राकिल, समीर, रहीस निवासी झिडियांन ग्रट के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.