मारपीट करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार
सीवान, जुलाई 19 -- भगवानपुर हाट, एसं। मलमलिया टीओपी के तत्कालीन प्रभारी एसआई अनिल सिंह पर हमला करने सहित कई अपराधिक मामलों में फरार चल रहा कौड़िया सरनिहा टोला के युवराज सिंह को पुलिस शुक्रवार को गिरफ्तार करने में सफल रही है। युवराज के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से प्रयासरत थी। लेकिन पुलिस हमेशा चकमा देकर फरार हो जाता था। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित जनवरी माह में टीओपी प्रभारी अनिल सिंह के साथ मारपीट करने, जून महीने में कौड़िया इनर राय टोला के आदित्य राज को गोली मार कर घायल करने के मामले में भी मुख्य आरोपित है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के पास से एक बुलेट बाइक भी जब्त की गई है, जिसकी जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.