सिद्धार्थ, फरवरी 27 -- सिद्धार्थनगर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ विशेष एससी/एसटी एक्ट मनोज कुमार तिवारी ने मारपीट के दो आरोपियों को एक साल की सजा सुनाई। आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अलाउद्दीन पुत्र नुरुद्दीन, नुवान पुत्र अनवार मास्टर निवासी धनखरपुर थाना भवानीगंज के खिलाफ 2014 में धारा 323, 504 व 3(1) एससी/एसटी एक्ट थाना भवानीगंज में दर्ज हुआ था। इसी मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ विशेष एससी/एसटी एक्ट मनोज कुमार तिवारी ने आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों को एक-एक साल की सजा सुनाई। आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। शासन की ओर से पैरवी अपर जिला शासकीय अधिवक्ता ईश्वर चन्द्र दुबे ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...