उन्नाव, अप्रैल 11 -- चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के कोरारी खुर्द गांव निवासी अर्पित सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार शाम वह बाइक से चकलवंशी चौराहे की ओर जा रहा था। रास्ते में पड़ने वाले रेलवे अंडर पुल के पास पहुंचते ही कोरारी कला गांव निवासी शंकर राजपूत, पवन व विजय प्रताप उसे रोककर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उससे मारपीट भी की। शोरगुल सुनकर लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। एसओ योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...