गोरखपुर, अप्रैल 10 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के कोइली खाल गांव में गेहूं कटाई के दौरान हुए विवाद में मारपीट करने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना 5 अप्रैल की है, जब पीड़ित का भाई कम्पाइन मशीन लेकर खेत में गेहूं काटने गया था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने एकराय होकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की नीयत से मारपीट की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोईली खाल गांव निवासी धर्मवीर निषाद, दीपेन्द्र निषाद, रंजीत गौड़ और नन्दकिशोर साहनी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.