रामपुर, जून 15 -- गंज थाना क्षेत्र के मिलक हाशम निवासी जावेद प्रधान 14 जून को शाबिर होटल में चल रहे एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। तभी वहां फारूख आया और रंजिश के चलते मारपीट करने लगा। शोर मचाने पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बचाया। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- मारपीट करने के आरोप में युवक पर केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...