मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
जौनपुर, जुलाई 1 -- सुरेरी। थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी प्रेमा देवी पत्नी अशोक शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने उनके पट्टीदारों के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सोमवार देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता ने सोमवार को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति अशोक शर्मा के साथ पट्टीदार तारा शर्मा, गोविंदा शर्मा, चंदन शर्मा, शिव कुमार शर्मा, रेखा शर्मा तथा सुरसती देवी ने एकजुट होकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे व लात-घूंसों से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर सोमवार देर शाम मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.