मारपीट करने के आरोप में एक पर केस दर्ज
रुद्रपुर, जून 29 -- किच्छा, संवाददाता। ग्राम इंदरपुर में मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। दुर्गेश कुमार पुत्र सुभाष चंद्र निवासी ग्राम इंदरपुर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसने गांव के ही अमित सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह का खेत ठेके पर लेकर धान लगवा रखा है। 25 जून दोपहर वह और उसका भाई खेत पर गए थे। वहां मौजूद राहुल सिह पुत्र तेज प्रताप सिंह निवासी ग्राम इंदरपुर ने उन्हे गाली देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर राहुल ने दोनों को डंडे से पीटा। इस घटना में वह दोनों घायल हो गये। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.