धनबाद, मार्च 21 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। डिगवाडीह में बुधवार की रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में जोडापोखर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग अलग मामला दर्ज किया है। वहीं घटना में घायलों का इलाज चल रहा है। बताते है कि पुरानी रंजिश में अजय पासवान एवं आकाश साव गुट के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई थी । जिसमें दोनों गुट से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। सभी का इलाज एसएनएमएमसीएच धनबाद में चल रहा है। प्रथम पक्ष अजय पासवान की शिकायत पर पुलिस ने आकाश साव, विकास साव और रवि कुमार साव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वही दूसरे पक्ष के आकाश साव के शिकायत पर ओम प्रकाश वर्मा, शिव प्रकाश वर्मा एवं गोगा पांडेय ,अजय पासवान और भोला डोम को आरोपी बनाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

हिंदी हि...