मारपीट करने का आरोप , रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर, मई 9 -- नगर मोहल्ला पीर खाँ निवासी आबिद ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में आबिद ने बताया कि वह नक्शा बनवाने गया था। सुफियान विकार द्वारा लोहे की खुरपावडी से मारने के लिए प्रहार किया। वह वहाँ से अपनी जान बचाकर भागा। सुफियान विकार व रिसान विकार ने उसको दोबारा आगे नाले के पास घेर लिया और मारपीट करनी शुरु कर दी। जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने उसे बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.