मारपीट करने का आरोपी युवक गिरफ्तार
पलामू, जून 8 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के पांडू थाने की पुलिस ने मारपीट के नामजद अभियुक्त 18 वर्षीय दिव्यांश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। अभियुक्त पर लक्ष्मी नारायण शुक्ला के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.