शामली, मार्च 22 -- कांधला क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा निवासी सोमपाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथी कुलदीप, बिजेंदर सचिन और नेत्रपाल के साथ हरियाणा के थाना सनौली के गांव कुराड में फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं तथा प्रतिदिन फैक्ट्री आते जाते हैं। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह गाड़ी द्वारा वापस आ रहे थे। गाड़ी सत्यव्रत चला रहा था। आरोप है कि पानीपत रोड पर पंजीठ तिराहे के पास मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी सागर और अंकित तथा अज्ञात घात लगाए बैठे थे। आरोपियों ने उनकी गाड़ी रुकवा कर अवैध हथियारों और लाठी डंडों से उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया तथा गाड़ी तोड़ दी। वह जान बचाकर किस तरह वहां से भाग गए। शनिवार को वह कोतवाली में तहरीर देने जा रहे थे। इस दौरान दो भाइयों पर सवार चार आरोपियों ने तहसील गेट के पास उनके ऊपर हमला कर दिया। भीड़ इ...