जौनपुर, अगस्त 10 -- शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के परासिन गांव में युवक से मारपीट कर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने रविवार को चार आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। गांव निवासी अनमोल सिंह को गुरुवार रात करीब आठ बजे गोल्हगौर गांव निवासी प्रभात यादव उर्फ लोहा, गगन यादव उर्फ विक्की, शुभम यादव और विकास यादव ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। आरोप है कि सभी ने उसे जान से मारने की नीयत से हमला किया था। घटना के बाद घायल की मां रीता सिंह पत्नी जयप्रकाश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने हमराहियों के साथ जोगिया बांध के समीप दबिश देकर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी का...