प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 1 -- लालगंज। बछवल निवासी मनोज कुमार सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 28 फरवरी को वह गांव में एक दावत में गया था। वहीं गांव के मोहिद अपने दो अज्ञात साथियों के साथ गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। वे आपराधिक किस्म के हैं और उनके खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मोहिद समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.