मारपीट और हंगामे की सूचना पर जमालपुर थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मुंगेर, मई 10 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर इलाके में आपसी विवाद के बाद दो युवकों के बीच जमकर हंगामा और मारपीट होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही आदर्श थाना जमालपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान सफियासराय निवासी पंकज शर्मा के पुत्र रक्षित कुमार तथा हलिमपुर ननकाना निवासी वेद प्रकाश सिंह के पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद और मारपीट में बदल गई। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग दहशत में आ गए।स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना आदर्श थाना जमालपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गश्ती टीम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.